लंबे इंतजार और असमंजस के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने यूजीसी के निर्देशों और सरकार के आदेशों पर स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 अगस्त से शुरू होंगी और 8 सितंबर को अंतिम पेपर होगा। परीक्षा सुबह नौ से बारह बजे और दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक दो सत्रों में होगी। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 134 परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे।