2016 से चल रहा विवाद
यह भवन ब्रिटिशकाल में बना था और इसका नाम क्लेरमोंट है। पहले यहां श्रम ब्यूरो का कार्यालय भी चलता था। वर्ष 2016 से शिक्षा विभाग व केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग के बीच भवन को लेकर विवाद चला हुआ था। 16 अगस्त 2023 को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के संपदा अधिकारी ने शिक्षा विभाग को भवन खाली करने का नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के खिलाफ शिक्षा विभाग ने शिमला जिला कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन यह खारिज हो गई। अब संपदा अधिकारी ने सोमवार सुबह कार्यालय में ताले जड़ दिए और शिक्षा विभाग को पांच दिन में इसे खाली करने को कहा है। वहीं कार्यालय बंद होने से जिले भर के आठवीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों, एमडीएम का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो सकता है।