शिमला में पर्यटक उमड़ने से जगह-जगह लगा जाम
प्रदेश की राजधानी शिमला में भी इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। इसके चलते सड़कों पर जाम लग रहा है। रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन शिमला-चंडीगढ़ सड़क से शिमला पहुंचे। इसके चलते एनएच पर गाड़ियों की भीड़ रही। कई जगह रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती रहीं। इससे लोगों को गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी। ब्यूरो
वोल्वो भी आ रहीं
मनाली में हर रोज 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से जुटाए आंकड़ों के अनुसार हर रोज 3,000 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली में दाखिल हो रहे हैं। इसके अलावा 100 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं।