फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड पर ओकओवर-मरीना सड़क आज से बंद, यातायात व्यवस्था बदलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डक्ट के निर्माण कार्य के चलते 30 नवंबर तक बंद रहेगी सड़क, शिल्ली चौक से चलने वाली एचआरटीसी टैक्सियों का बदलेगा रूट
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर ओकओवर-मरीना चौक तक सड़क शनिवार से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएगी। सड़क के इस हिस्से पर डक्ट निर्माण के चलते यहां 30 नवंबर तक वाहनों की आवाजाही ठप रहेगी।
इसके चलते इस क्षेत्र में वीआईपी वाहनों से लेकर एचआरटीसी टैक्सियों तक की यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। इन्हें वाया सर्कुलर रोड चलाया जाएगा। इससे सर्कुलर रोड पर सुबह शाम वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी जिससे यातायात जाम लग सकता है। पुलिस ने शुक्रवार को ही मौके पर इस नई व्यवस्था का ट्रायल भी किया। मरीना चौक से ओकओवर तक की सड़क को बेरीकेड लगाकर बंद कर दिया है। जिला प्रशासन के अनुसार मालरोड पर छोटा शिमला की ओर से मरीना चौक आने जाने वाले वाहन अब वाया टॉलैंड, हिमलैंड, केएनएच होते शिल्ली चौक होते हुए रवाना होंगे।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। शिल्ली चौक से कसुम्पटी, छोटा शिमला आदि उपनगरों के लिए वाया मालरोड होकर एचआरटीसी टैक्सियां भी चलती हैं। इनका रूट भी अब बदल दिया है। अगले एक महीने तक यह सभी टैक्सियां अब वाया केएनएच हिमलैंड होते हुए छोटा शिमला और कसुम्पटी आदि के लिए रवाना होंगी। हालांकि एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए मालरोड पर आवाजाही जारी रखी जाएगी।




रात को उठाना होगा मलबा
मालरोड पर डक्ट की खुदाई के काम से निकलने वाला मलबा रात 10:00 बजे के बाद और सुबह 7:00 बजे से पहले उठाया जाएगा। दिन के समय मलबा उठाने का काम नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग को मौके पर काम के दौरान नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पैदल आवाजाही बिना किसी रुकावट जारी रहेगी। इस क्षेत्र से कई स्कूलों के बच्चे आवाजाही करते हैं। लोक निर्माण विभाग को एक महीने के भीतर यह काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन




भूमिगत होंगे तार और पाइप
पहले चरण में छोटा शिमला से ओकओवर तक भूमिगत डक्ट का निर्माण किया गया है। अब दूसरे चरण में ओकओवर से मरीना चौक तक निर्माण किया जा रहा है। इस डक्ट में पेयजल लाइनें, सीवरेज लाइनें, केबल और बिजली तार भूमिगत की जाएंगी। इससे मालरोड पर तारों का जंजाल खत्म होगा। लोक निर्माण विभाग ने ओकओवर से शिमला क्लब तक की सड़क बंद करने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन ने कहा कि इससे यातायात व्यवस्था पर असर पड़ेगा। इसलिए चरणबद्ध तरीके से ही निर्माण की मंजूरी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें