फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: ऋषिकेश एम्स में सेवाएं देंगी पल्लवी, पास की नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा

Sat, 22 Jan 2022 04:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)

सार

पल्लवी वर्तमान में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर सेईकोठी में सेवाएं दे रही हैं। इसी दौरान एआईएमएमएस नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
पल्लवी ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले के चुराह की बेटी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में सेवाएं देगी। खुशनगरी पंचायत के जुकयाणी गांव निवासी पल्लवी ठाकुर ने एआईएमएमएस नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा पास की है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ने उन्हें बतौर नर्सिंग ऑफिसर नियुक्ति पत्र दिया है। पल्लवी ठाकुर ने सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों को दिया है। 

विज्ञापन


पल्लवी ने बताया कि उनके दादा देवी सिंह ठाकुर अर्ध सैनिक बल (एसएसबी) से वरिष्ठ क्षेत्र (चिकित्सा) अधिकारी पद से 2011 जुलाई में सेवानिवृत्त हुए हैं। वह हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। पिता प्रताप सिंह 30 साल से भारतीय अर्ध सैनिक बल में तैनात हैं। चार वर्ष उन्होंने श्रीनगर में सेवाएं दीं। अब उनकी तैनाती अर्ध सैनिक बल के हेडक्वार्टर दिल्ली में हुई है। पल्लवी की माता राधा गृहिणी हैं। चाचा हरनाम सिंह ठाकुर सलूणी चौकी में बतौर मुख्य आरक्षी सेवारत हैं।

पल्लवी ने बताया कि भंजराड़ू से उन्होंने 12वीं की मेडिकल विषय में परीक्षा उत्तीर्ण की है। कांगड़ा जिले के सत्य नर्सिंग कॉलेज में स्टाफ नर्स का प्रशिक्षण लिया। दो माह तक स्टाफ नर्स के पद पर सेवाएं दीं। उनकी शादी हरतवास निवासी अशोक कुमार जरयाल से हुई है। वर्तमान में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर सेईकोठी में सेवाएं दे रही हैं। इसी दौरान एआईएमएमएस नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें