फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: लाहौल में सैलानियों की संख्या 15 फीसदी बढ़ी, बर्फ से लदी वादियां कर रहीं आकर्षित

Fri, 05 Apr 2024 11:54 AM IST
Krishan Singh रतन कटोच, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मार्च में पिछले साल के मुकाबले इस बार 15 फीसदी अधिक सैलानी पहुंचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 में 63,500 से अधिक पर्यटक लाहौल आ चुके हैं। 
विज्ञापन
लाहौल में सैलानियों की संख्या 15 फीसदी बढ़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मार्च में पिछले साल के मुकाबले इस बार 15 फीसदी अधिक सैलानी पहुंचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 में 63,500 से अधिक पर्यटक लाहौल आ चुके हैं। वर्ष 2023 में मार्च महीने में 53,900 से अधिक सैलानी आए थे। वर्ष 2022 में 75,000 से अधिक सैलानी घाटी में पहुंचे थे। पर्यटकों के अधिक संख्या में आने का कारण बर्फबारी रहा। देश-विदेश के पर्यटकों को बर्फीली वादियों ने आकर्षित किया है। धुंधी की तरफ अभी भी 30 से 60 सेंटीमीटर तक बर्फ है।

विज्ञापन


मार्च के आखिरी सप्ताह में साउथ पोर्टल के धुंधी में लगभग 60 से 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। बुधवार तीन अप्रैल को 1,232 वाहन अटल टनल रोहतांग से आरपार हुए। चार अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कुल 890 वाहन अटल टनल रोहतांग से गुजर कर लाहौल घाटी पहुंचे जबकि 342 वाहन मनाली की ओर गए। बर्फबारी के बाद लाहौल के पहाड़ाें में चांदी बिछा है। इसका फायदा यहां के पर्यटन कारोबारियों को बखूबी मिल रहा है। सैलानी यहां बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। साहसिक गतिविधियों का आनंद उठाने के बाद पर्यटक मनाली लौट रहे हैं।

मनाली में इन दिनों काफी तादाद में सैलानियों की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कुछ दिनों में धुंधी में बर्फ पिघलने के बाद सैलानियों के तांता कोकसर, सिस्सू और जंखर फलोंग में लगेगा। अप्रैल तक देश-विदेश के पर्यटकों को यहां पर बर्फ के दीदार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें