फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, चले लात-घूंसे, फटे कपड़े

Sat, 31 Jul 2021 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के में झड़प। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के सेवाविस्तार को रद्द करने, शिक्षक भर्ती की न्यायिक जांच और आम छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए शनिवार को एनएसयूआई ने राजधानी शिमला में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच लात-घूंसे भी चले और छात्र नेताओं के कपड़े भी फटे। बारिश के बीच तीन घंटे तक जोरदार धरना-प्रदर्शन चलता रहा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दीं। कार्यकर्ताओं ने सचिवालय और विधानसभा के घेराव की भी चेतावनी दी। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, विवि इकाई अध्यक्ष प्रवीण मिन्हास और वीनू मेहता सहित अन्य नेताओं की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने दोपहर एक बजे चौड़ा मैदान से लेकर कुलपति कार्यालय तक झंडे उठाकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। यहां कार्यकर्ताओं ने कड़े पुलिस और क्यूआरटी के पहरे के बावजूद वीसी कार्यालय में घुसने का प्रयास किया, जिस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे तक जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई ने पुलिस जवानों पर गालीगलौज करने, लात-घूंसे मारने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं को काबू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ता वीसी से मिलने अंदर जाने पर अड़े थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने सिर्फ चार कार्यकर्ताओं को आईकार्ड दिखाकर अंदर बातचीत के लिए बुलाया। इस पर बिफरे छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि वह आईकार्ड नहीं दिखाएंगे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बारिश में भी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सांकेतिक गिरफ्तारियां भी दीं। उसके बाद चार बजे फिर से कार्यकर्ता पुलिस की बस से उतरकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वीसी कार्यालय में घुसने के प्रयास में कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों में धक्का-मुक्की हुई और इसमें बहुत से कार्यकर्ताओं के कपड़े फटे और मामूली खरोंचें भी आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुलपति और प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन और उग्र होगा और एनएसयूआई अपनी मांगों को मनवाने के लिए पूरे प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं और आम छात्रों को जुटाकर विधानसभा और सचिवालय तक का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें