पंकज कुमार और जितेंद्र धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देना तो दूर, उल्टा मोदी सरकार के समय करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं।
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर और पकोड़े तल कर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। शाहपुर में करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी रवि ठाकुर, सुरजीत भरमौरी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जितेंद्र धीमान और सोनू भारद्वाज भी मौजूद रहे। पंकज कुमार और जितेंद्र धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देना तो दूर, उल्टा मोदी सरकार के समय करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गईं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जिला कांगड़ा में फॉरेस्ट गार्ड के 57 पदों के लिए ही करीब 46 हजार युवाओं ने आवेदन किया है।