फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में शुक्रवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया। शिविर 13 नवंबर तक चलेगा जिसमें 51 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और अनुशासन तथा सेवाभाव को जीवन का अभिन्न अंग बताया। शिविर के पहले दिन एनएसएस स्वयंसेवियों और एनसीसी कैडेट ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने विद्यालय प्रांगण और खेल मैदान की सफाई की। शिविर के दौरान गोद लिए खलग गांव में रास्तों की झाड़ियां काटने, जुब्बड़हट्टी बाजार और बस-स्टॉप क्षेत्र की सफाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें