फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टमोर स्कूल में शुरू हुआ एनएसएस शिविर

Wed, 15 Oct 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (गर्ल्स) में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने सात दिवसयीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोर्टमोर स्कूल अनुशासन और अच्छे शैक्षणिक कार्य के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


मॉडल स्कूल का दर्जा प्राप्त इस सरकारी स्कूल में छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही अनुशासन में रहना सिखाया जाता है। सिर्फ शिक्षा प्राप्त करना काफी नहीं। उन्होंने एनएसएस की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों में समाज सेवा की भावना जागृत होती है।

उन्होंने स्कूल के कॉमन हॉल की मांग को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। पार्क निर्माण की घोषणा भी की। प्रधानाचार्य की मांग पर एक छात्रावास निर्माण करने की घोषणा की। ऐच्छिक निधि से 21000 देने की घोषणा की।
विज्ञापन


शिविर के शुभारंभ पर एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं ने मार्च पास्ट और गार्ड आफ आनर पेश किया। प्रधानाचार्य निशा भलूनी और एसएमसी अध्यक्ष मीकर काल्टा ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले इस शिविर में समाजसेवा से जुड़े कार्य होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें