फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर लगेगा पांच हजार जुर्माना

Sat, 03 Oct 2020 09:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
वाहनों का प्रदूषण(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में प्रदूषण फैलाने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करने जा रही है। वाहन प्रदूषण की जांच के लिए परिवहन विभाग ने फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। यह टीम हर छोटी-बड़ी गाड़ियों के प्रदूषण का लेबल जांचेगी।

विज्ञापन


मानकों से ज्यादा प्रदूषण करने वाले वाहनों पर 5 हजार तक जुर्माना होगा। इसी महीने से यह चेकिंग शुरू की जाएगी। प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण के चलते यह फैसला लिया है। इसके लिए विभाग ने आरटीओ कार्यालय में एक - एक वाहन पॉल्यूशन चेकिंग डिवाइस (प्रदूषण जांच उपकरण) दिया है। 20 ऐसे वाहन तैयार किए हैं। जिनमें यह चेकिंग डिवाइस इंस्टॉल है। 

प्रदेश के 7 शहरों में सबसे अधिक प्रदूषण 
प्रदेश के 7 शहरों में सबसे अधिक वाहन प्रदूषण हो रहा है। इसमें बद्दी, नालागढ़, बरोटीवाला, पांवटा साहित, कालाअंब, सुंदरनगर, डमटाल में सबसे अधिक वाहनों से प्रदूषण फैल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें