फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में तीन दिन आपकी शिकायतें सुनेंगे सीएम

Tue, 24 Jun 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हफ्ते में तीन दिन लोगों की शिकायतें सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों और मंत्रियों-विधायकों से मिलने के लिए नई प्रक्रिया अपनाई है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री यदि शिमला में उपलब्ध हों तो प्रात: 11 बजे से 12 बजे के बीच मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों के लिए सचिवालय में अपने कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।

मुख्यमंत्री हर मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच अपने सरकारी आवास ओकओवर में जन समस्याएं सुनेंगे। यानी आम लोगों से मिलने के लिए वह ओकओवर में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब भी सीएम ओकओवर स्थित अपने निवास पर बैठते हैं तो उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है। कई लोग दूर दराज के इलाकों से भी अपनी शिकायतें लेकर उनके पास आते हैं।
विज्ञापन


मगर समय न होने के चलते कई लोग निराश होकर भी वापस लौट जाते हैं। ऐसे में अब इन लोगों को अपनी समस्याएं बताने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें