फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Counterfeit Medicine Case: अब उद्योग विभाग ने नकली दवाइयां बनाने वाली कंपनी को भेजा नोटिस

Sat, 03 Dec 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बाद उद्योग विभाग ने भी ट्रेजल फार्मूलेशन कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। कंपनी ने उद्योग विभाग को बिना सूचित किए इस प्लॉट को सराह एंटरप्राइजिज को सौंपने की तैयारी की थी।
विज्ञापन
दवाएं(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बाद उद्योग विभाग ने भी ट्रेजल फार्मूलेशन कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। कंपनी ने उद्योग विभाग को बिना सूचित किए इस प्लॉट को सराह एंटरप्राइजिज को सौंपने की तैयारी की थी। ट्रेजल फार्मूलेशन कंपनी के संचालकों ने उद्योग विभाग से प्लॉट नंबर 21 को किसी ओर उद्देश्य से लिया गया था, लेकिन यहां नकली दवाई बनाने का कार्य चल रहा है। ड्रग विभाग की ओर से हुई कार्रवाई के बाद ही उद्योग विभाग को पता चला। यहां कच्चा माल और दवाई तैयार करने वाली मशीनें भी ड्रग विभाग ने कब्जे में ली हैं।

विज्ञापन


उद्योग विभाग के उपनिदेशक संजय कंवर ने बताया कि संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने कंपनी संचालकों से सात दिन में जवाब मांगा है। अगर कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है तो आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता पवन चौहान ने बताया कि बोर्ड ने ट्रेजल फार्मूलेशन और सराह एंटरप्राइजिज दोनों कंपनियों को नोटिस दिया था, लेकिन कंपनी सीज होने के कारण उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

मोहित बंसल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नकली दवा तैयार करने वाले मुख्य आरोपी मोहित बंसल को ड्रग विभाग ने कोर्ट में पेश किया। यहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं। राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि नकली दवा का निर्माण कर सप्लाई करने के मामले में विभाग ने एक गाड़ी, दो स्टोर, एक कंपनी और मुख्य आरोपी के घर पर दबिश दी। यहां से विभाग को नकदी दवाइयां, कच्चा माल मिला है। विभाग ने जिसे अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़ी दवा और कच्चे माल का सैंपल लिए है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें