हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कर्मठ, सक्रिय, स्वच्छ छवि रखने वाले कार्यकर्ता को हमीरपुर जिला की कमान सौंपी जाए। उधर, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि नरेश लखनपाल पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की तरह सम्मानित जिला उपाध्यक्ष हैं।
लेकिन उन्होंने किस मकसद से यह पत्र लिखा है, इसकी जानकारी नहीं है। नरेश ठाकुर ने कहा कि शनिवार को आयोजित जिला की बैठक की सूचना भी उन्हें दो दिन पूर्व दी गई थी, लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पहले 35 कार्यकर्ता होते थे लेकिन उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद 135 हैं। 35 बरसों बाद पहली बार हमीरपुर में पांच में से तीन सीटें कांग्रेस की झोली में आई हैं।