फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हर महीने होगी आरटीओ के कार्यों की समीक्षा

Tue, 05 Feb 2019 11:39 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग में अब हर महीने आरटीओ के कार्यों की समीक्षा होगी। क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आरटीओ ने क्या क्या कदम उठाए हैं ? आरटीओ बैठक में इसकी जानकारी देंगे।

विज्ञापन


परिवहन निदेशालय की ओर से आरटीओ को यह निर्देश जारी हुए हैं। महीने में गाड़ियों की पासिंग, चालान और लोगों के लाइसेंस बनाए जाने का ब्योरा भी बैठक में देना होगा। हिमाचल में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

आरटीओ को निर्देश दिए गए है कि शीतकालीन स्कूल खुलने जा रहे है जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूल में पढ़ाई जोरों पर हैं। स्कूली छात्रों को किस तरह की बसें को ले जाया जा रहा है, बसों की जांच पड़ताल करने का जिम्मा भी आरटीओ को रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ को स्कूल प्रबंधन के साथ हर महीने बैठक करनी होगी

आरटीओ को स्कूल प्रबंधन के साथ हर महीने बैठक करने को कहा गया है। स्कूल बस हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने यह पहल की है। स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे और बसों में छात्रों को बैठने की पर्याप्त

व्यवस्था, स्कूल टैक्सी में सीटों के मुताबिक छात्रों को घर और घर से स्कूल ले जाने की व्यवस्था पर निगरानी करने को कहा गया है। अगर टैक्सी मालिक व स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी से बाज नहीं आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

महीने के पहले सप्ताह में परिवहन निदेशालय में बैठक करने का फैसला लिया है। इसमें आरटीओ को महीने में की गई गतिविधियों का ब्यौरा देना होगा। आरटीओ को परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। - कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन विभाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें