फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अब चेहरा स्कैन कर मिलेगा सरकारी डिपुओं में राशन, विभाग जल्द लांच करेगा एप

Mon, 23 Jun 2025 11:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश की सस्ते राशन की दुकानों में अगले माह से उपभोक्ताओं का चेहरा स्कैन कर राशन वितरित किया जाएगा। 
विज्ञापन
राशन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सस्ते राशन की दुकानों में अगले माह से उपभोक्ताओं का चेहरा स्कैन कर राशन वितरित किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं के ओटीपी और बायोमीट्रिक के दौरान डाउन होने वाली सर्वर की परेशानियों से राहत मिलेगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की ओर से नई तकनीक लागू करने की तैयारियां की जा रही हैं। विभाग एक सप्ताह के भीतर ही फेस ऑथेंटिकेशन एप लांच करेगा। एप लांच करने की तैयारियां चल रही हैं और जुलाई से चेहरा स्कैन कर राशन लेने की योजना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

एप लांच होने के बाद ओटीपी और बायोमीट्रिक से परेशान प्रदेश के लाखों राशन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। डिपुओं में बार-बार सर्वर फेल होने की समस्या को दूर करने के लिए एक नई तकनीक लागू की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फेस ऑथेंटिकेशन एप में डिपुओं से राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं का चेहरा स्कैन किया जाएगा और आधार से मिलान होने के बाद ही राशन मिलेगा। यह एप राशन वितरण करने वाले डिपोधारक के मोबाइल पर रहेगा।

इसके लिए आईटी विभाग के अधिकारियों से भी सलाह-मशविरा किया जा रहा है। तकनीकी जांच के बाद एक सप्ताह के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। नई तकनीक लागू होने के बाद सभी डिपो संचालकों के पास एंड्रायड मोबाइल होना जरूरी होगा। चेहरा स्कैन होने के बाद जानकारी सीधे विभाग के डेटा से मिलाई जाएगी और पहचान सही होने पर राशन दिया जाएगा। हालांकि, उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना जरूरी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एप को लांच करने की तैयारियां की जा रही हैं। डिपुओं में जल्द ही यह नई व्यवस्था शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं सर्वर डाउन की समस्याओं से राहत मिलेगी।
-पुरुषोत्तम सिंह, नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें