फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैंक में भी जमा होंगे पानी के बिल और हाउस टैक्स

Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पानी और हाउस टैक्स के बिल अब बैंक में भी जमा हो सकेंगे।
विज्ञापन
राजधानी शिमला के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पानी और हाउस टैक्स के बिल जमा करने के लिए अब लोगों को घंटों कतारों में खड़े नहीं होना होगा। लोग सीधे बैंक जाकर भी नगर निगम के खाते में अपना बिल जमा करवा सकेंगे। इतना ही नहीं डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भी आनलाइन पेमेंट की जा सकेगी।
विज्ञापन


शहर के एक निजी बैंक ने नगर निगम को निशुल्क पेमेंट गेटवे सुविधा देने की पेशकश की है। अगर योजना सिरे चढ़ती है तो संबंधित बैंक की शहर में स्थित सभी शाखाओं में लोगों को बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। पानी और हाउस टैक्स के बिलों के अलावा व्यवसायिक संपत्तियों का किराया और नगर निगम से संबंधित अन्य भुगतान भी शहर के लोग आनलाइन कर सकेंगे।

अभी तक यह है व्यवस्था
मौजूदा समय में शहर के लोगों को पानी, हाउस टैक्स सहित अन्य बिलों का भुगतान नगर निगम के कैश काउंटरों पर करना पड़ता है। पदम देव परिसर में नगर निगम का कैश काउंटर है। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए उपायुक्त कार्यालय में एक अतिरिक्त काउंटर खोला गया है। अपने सभी काम छोड़कर बिल जमा करवाने के लिए आने वाले लोगों को काउंटर पर भीड़ के चलते पूरा दिन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैश काउंटरों पर जमा होते हैं ये बिल
पानी के बिल
प्रापर्टी टैक्स
नक्शा पास करवाने की प्रोसेसिंग फीस
दुकानों की लाइसेंस फीस
पानी के नए कनेक्शन की फीस
सीवरेज कनेक्शन फीस
डंपिंग फीस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें