फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच नहीं, शिशुओं को लगेगा एक ही टीका

Tue, 01 Sep 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिशुओं को बार-बार लगने वाले जीवन रक्षक टीकों से अब निजात मिल जाएगी। आईजीएमसी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर शिशुओं के लिए एक ऐसी वैक्सीन लॉंच कर रहे हैं जिसमें पांच टीकों को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी केवल अब एक टीके से ही काम चल जाएगा।
विज्ञापन


यह वैक्सीन निशुल्क मिलेगी। यह जानकारी बाल रोग विभाग के प्रोफेसर अश्वनी सूद ने दी। जन्म के कुछ घंटों बाद से ही शिशु को टीके लगाना शुरू हो जाते हैं जो 5 साल तक लगते हैं। शिशु के जन्म के बाद उसे बीसीजी का टीका लगाया जाता है जो शिशु की टीबी रोग से सुरक्षा करता है।

इसके बाद 3 से 6 माह तक की आयु में शिशु को चेचक पोलियो आदि रोगों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। ये सभी टीके शिशु के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। इनको लगवाने से शिशु कई जानलेवा बीमारियों के प्रकोप से बच सकता है।
विज्ञापन


यदि आपको शिशु को टीके लगवाना याद नहीं रहता है तो शिशु के टीके के कार्ड को संभाल कर रखें। इसमें शिशु को टीके लगवाने की तारीख लिखी होती है जिसे देखकर आप शिशु को निर्धारित तारीख को संबंधित टीके लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें