फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब नहीं होगें इंटरव्यू

Tue, 16 May 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तर्ज पर कारागार विभाग ने चल रही वार्डरों के 63 पदों की भर्ती से इंटरव्यू खत्म कर दिया है। विभाग की ओर से जारी बयान में अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कारागार आरएस भाटिया ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 17 अप्रैल 2017 को अधिसूचना जारी कर लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार न होने के निर्देश जारी किए थे।

इसी क्रम में सूबे में चल रही वार्डर के पदों की भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। भाटिया ने बताया कि 17 से 19 अप्रैल के बीच शिमला की पुलिस लाइन भराड़ी और मंडी की पंडोह व पुलिस लाइन धर्मशाला में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों को भेजे गए कॉल लेटर

परीक्षा को जिन अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण किया, उनकी लिखित परीक्षा अब 28 मई को पुलिस की तृतीय आईआरबी के पुलिस ग्राउंड में होगी। इस परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जा चुके हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को पत्र नहीं मिला है तो वह कारागार विभाग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र की प्रति निकाल सकता है।

लिखित परीक्षा के दिन अपनी पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा बाल पेन, कार्ड बोर्ड के अलावा एनसीसी, एसएसबी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, राज्य अथवा राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी संबंधित प्रमाण पत्र की असल व छायाप्रति भी साथ लेकर आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें