प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव बलवीर ठाकुर ने कहा कि मैट्रिक और जमा दो श्रेणी के परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय की अनुपूरक परीक्षाएं इस बार जुलाई में करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहले ये परीक्षाएं सिंतबर माह में करवाई जाती थीं लेकिन इस बार छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जुलाई में करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि यह अनुपूरक परीक्षाएं 8 से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क प्रवेश पत्रों की बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 19 जून रखी गई है।
एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 26 जून तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य मुक्त विद्यालय की अनुपूरक परीक्षाएं सितंबर माह ही संचालित होंगी।