फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में अब रविवार को भी खुले रहेंगे होटल और रेस्तरां, कारोबारियों को राहत

Fri, 11 Sep 2020 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच प्रशासन ने कारोबारियों को राहत प्रदान की है। शिमला शहर की परिधि में आने वाले होटल, रेस्तरां और चाय, मिठाई, ढाबे तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब रविवार को दिनभर खुली रहेंगी। 

विज्ञापन


एसडीएम शिमला शहरी मनजीत शर्मा ने 17 जुलाई के आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए यह नए आदेश जारी किए हैं। शिमला शहरी क्षेत्र में अब हर रविवार को चाय और मिठाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें