फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जीवनरक्षक दवाइयां भी बेचने की तैयारी में हिमफेड, सरकार को भेजा प्रस्ताव

Thu, 16 Jul 2020 11:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल में हिमफेड अब जीवनरक्षक दवाइयों की बिक्री करने की तैयारी में है। अभी तक हिमफेड केवल खाद और कार्टन आदि की बिक्री कर ही कमाई करता रहा है, लेकिन अब दवाइयों की बिक्री में भी हाथ आजमाना चाहता है।  हिमफेड के कारोबार का विस्तार करने को बोर्ड की बैठक में दवा लाइसेंस के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में मंडी और बिलासपुर जिलों में दवाइयां बेची जाएंगी। सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है कि हिमफेड को दवाएं बेचने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम की तर्ज पर दवाएं बेचने की अनुमति दी जाए। हिमफेड ने मंडी और बिलसापुर में दवाएं बेचने को इसलिए चुना है, क्योंकि मंडी में मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर में नया एम्स खोला जाना है। 

क्या कहते हैं हिमफेड के चेयरमैन
हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने कहा कि निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया गया है कि बिलासपुर और मंडी में जीवनरक्षक दवाओं की बिक्री शुरू की जाए। इससे हिमफेड के कारोबार में विस्तार भी होगा। हिमफेड ने सरकार के पास दवाएं बेचने को लाइसेंस के लिए प्रस्ताव भेजा है। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें