अपने रंग और मिठास के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हिमाचली सेब से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूस भी तैयार होगा। हिमाचल प्रदेश विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हिमाचली सेब के जूस को अलग पहचान दिलाने के लिए परवाणू स्थित फल प्रसंस्करण संयंत्र के आधुनिकीकरण का काम शुरू कर दिया है।
परवाणू प्रोसेसिंग यूनिट में अभी तक बैंच प्रोसेसिंग तकनीक से सेब का जूस तैयार किया जाता था, लेकिन यूनिट के आधुनिकीकरण के बाद अब बेल्ट प्रोसेसिंग सिस्टम से जूस तैयार होगा। नई तकनीक का इस्तेमाल कर सात किलो सेब से एक लीटर जूस तैयार होगा। अब तक प्लांट में 12 किलो सेब से एक लीटर जूस तैयार होता है।