फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता हुआ वोल्वो बस में सफर करना, किराए में मिलेगी छूट

Tue, 04 Oct 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की वोल्वो बसों में सफर करने पर सवारियों को किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। सरकार ने इन लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। अभी साधारण बसों के किराये में छूट दी जा रही है अब लग्जरी बसों में भी यह छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


हिमाचल के अलावा दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों के लिए प्रदेश सरकार वोल्वो बसें चला रही है। एचआरटीसी कार्यालय में यह स्मार्ट कार्ड 50 रुपये में बनेगा। परिवहन निगम ने इसकी वैधता एक साल रखी है। उसके बाद लोगों को यह कार्ड रिन्यू कराना होगा।

स्मार्ट कार्ड में सीनियर सिटीजन को 20 फीसदी जबकि अन्य लोगों को यह छूट 10 फीसदी मिलेगी। परिवहन निगम के इस फैसले से सैलानी व अन्य लोग प्रदेश व बाहरी राज्यों में पहले की अपेक्षा इन बसों में कम किराये में सफर कर सकेंगे। इन वोल्वो बसों में सवारियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह है वोल्वो का किराया

शिमला-दिल्ली 915 रुपये, मनाली-दिल्ली 1412, धर्मशाला-दिल्ली 1105, शिमला-मनाली 873, चंबा-दिल्ली 1524, जोगिंद्रनगर-दिल्ली -1425, बीड-दिल्ली-1364, मनाली-कटडा 1480, बैजनाथ-दिल्ली 1464, नालागढ़-दिल्ली - 686 रुपये किराया लिया जाता है।  

स्मार्ट कार्ड बनाने पर वोल्वो बसों में सवारियों से 10 फीसदी कम किराया लिया जाएगा। परिवहन निगम ने यह योजना शुरू कर दी है। पहले यह सुविधा साधारण बसों में ही दी जा रही थी।- जीएस बाली, परिवहन मंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें