फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चौबीस घंटे वाहनों का निरीक्षण कर सकेंगे अधिकारी

Mon, 19 Nov 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कर चोरी को रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए शासन ने आबकारी एवं कराधान और परिवहन अधिकारियों को चौबीस घंटे में कभी भी वाहनों की जांच करने का अधिकार दे दिया है। सरकार का मानना है कि अधिकारी घर से दफ्तर और दफ्तर से घर जाते समय भी वाहनों की चेकिंग करेंगे तो इससे कर चोरी पर खासी लगाम लगेगी।

विज्ञापन


साथ ही बिना बिल या फर्जी बिल के जरिये रोडवेज बसों, निजी वाहनों से आने वाले माल पर भी कर वसूला जा सकेगा। शासन ने यह कवायद पिछले वित्त वर्ष में जीएसटी लागू होने के बाद सरकार को होने वाले राजस्व में तीस फीसदी से ज्यादा की कमी आने के बाद की है।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए नया तरीका निकाला है। अधिकारी अब चौबीस घंटे में कभी भी बसों, व्यवसायिक वाहनों और प्रदेश में माल ला रहे निजी वाहनों की चेंकिंग कर सकेंगे। इस संबंध में शासन ने दोनों विभागों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रमुख सचिव परिवहन और आबकारी एवं कराधान जेसी शर्मा ने बताया कि अधिकारी अब हर समय जांच के लिए अधिकृत होंगे। इससे जहां सरकार को टैक्स चोरी करने वालों पर लगाम लगेगी। वहीं परिवहन और आबकारी एवं कराधान विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसी तरह परिवहन विभाग के अधिकारी रास्ते में आ रही बसों में टिकटों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें