फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी शिमला में एस्केलेटर लगाने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में तीन जगह एस्केलेटर लगाने का रास्ता साफ हो गया है। ‘अमर उजाला’ में लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद बुधवार को सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर ने सभी अधिकारी तलब किए।
विज्ञापन


विभिन्न शाखाओं के कर्मियों को साथ लेकर एस्केलेटर लगने वाले स्थानों का स्पॉट विजिट किया। मौके का निरीक्षण करने के बाद तीन जगह एस्केलेटर लगाने का रास्ता साफ हो गया है।

लिफ्ट से सब्जी मंडी और सब्जी मंडी से माल रोड, लोअर बाजार में सुंदर पंसारी की दुकान से माल रोड और लक्कड़ बाजार से रिज मैदान नजदीक पद्मदेव कांप्लेक्स की साइट फाइनल कर दी गई है।
विज्ञापन

कई जगहों पर नहीं लग पाएंगे एस्केलेटर

रेलवे स्टेशन से कार्ट रोड होते हुए माल रोड और लोअर बाजार में इंदिरा चौक से माल रोड की साइट में संभावना कम पाई गई है। ऐसे में इन दोनों चिह्नित स्थानों पर एस्केलेटर नहीं लग सकेंगे।

रिकॉर्ड तैयार कर प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड की नोडल एजेंसी हिमाचल प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट बोर्ड को भेजा जाएगा। मौके पर गए नगर निगम के सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर तीन जगह फाइनल हुई हैं।

दो स्थानों पर एस्केलेटर लगाना फिजिवल नहीं है। प्रोजेक्ट सैल के अधिशासी अभियंता महेश कंवर, भवन एवं मार्ग शाखा के सहायक अभियंता राजेश कुमार, प्रोजेक्ट सैल के ड्राफ्ट्समैन अमर वर्मा, नगर निगम के पटवारी मोहन लाल और भवन एवं मार्ग शाखा के कनिष्ठ अभियंता संजीव धर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुस्त पड़े प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार

दो साल से शहरवासियों को एस्केलेटर की सैर करने के लिए दिखाया जा रहा सपना आखिरकार अब सच होने वाला है। फाइलों में घूम रहे प्रोजेक्ट में अब जान पड़ती दिख रही है।

बुधवार को अफसरों ने मौके का दौरा कर दफ्तर में बैठकर चिह्नित किए गए दो स्थान रद्द कर दिए। ऑकलैंड टनल से लक्कड़ बाजार और रिगल स्कूल से ड्रीमलैंड तक एस्केलेटर लगाने का काम दूसरे फेज में शुरू किया जाएगा।

तीन चिह्नित स्थानों पर एस्केलेटर लगाने का काम अगर सफल होता है तो शेष स्थानों पर काम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें