फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 125 दिन की मिलेगी रोजगार गारंटी : कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है, वीबी–जी राम जी हिमाचल के गांवों के लिए साबित होगी वरदान
विज्ञापन

गेयटी में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना
बोले, कांग्रेस के समय मनरेगा में हुआ भ्रष्टाचार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि वीबी–जी राम जी विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी अधिनियम को लेकर कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि अब 100 नहीं 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी मिलेगी। कश्यप गेयटी थियेटर में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
यह कांग्रेस की ग्रामीण विरोधी, मजदूर विरोधी और विकास विरोधी सोच है। गरीब के जीवन में स्थायी बदलाव लाने वाला कोई सुधार आता है तो कांग्रेस झूठ के सहारे उसका विरोध करने लगती है। सुरेश कश्यप ने कहा कि नरेगा/मनरेगा कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार, ठेकेदारी प्रथा और भुगतान में देरी का अड्डा बन गई थी। कांग्रेस ने रोजगार को विकास से जोड़ने के बजाय उसे केवल वोट बैंक का हथियार बनाया। एनडीए सरकार ने आंकड़ों के माध्यम से कांग्रेस की पोल खोल दी है। यूपीए काल में 1660 करोड़ श्रम-दिवस सृजित हुए, वहीं एनडीए काल में यह बढ़कर 3210 करोड़ हो गए। पूर्ण कार्यों और स्थायी परिसंपत्तियों में भी कई गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को झूठ बोलने से पहले अधिनियम पढ़ लेना चाहिए। यह अधिनियम विशेष श्रेणी राज्यों के लिए गेम-चेंजर है। अब 75 फीसदी के स्थान पर 90:10 फंडिंग पैटर्न लागू होने से हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें, जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना और स्थायी परिसंपत्तियां तेजी से बनेंगी। वीबी–जी राम जी में जियो-टैगिंग, जीपीएस मैपिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और एआई आधारित सोशल ऑडिट को अनिवार्य कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें