ड्राइवरों को अब हर दो साल बाद अपना मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था कामर्शियल वाहनों के लिए की है। ड्राइवरों को अब हर दो साल बाद अपना मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा। प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था कामर्शियल वाहनों के लिए की है। ड्राइवरों को आंखों, कानों, हृदय और शुगर जैसी बीमारियों की जांच के बाद यह सर्टिफिकेट देना होगा।
पहले लाइसेंस बनाते वक्त ही मेडिकल सर्टिफिकेट लिया जाता था लेकिन अब सरकार ने हर दो साल बाद यह फिटनेस सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था की है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए इसे जरूरी किया गया है।
पांच साल पूरा करने वाले कर्मी होंगे नियमित
खाद्य आपूर्ति निगम में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारी नियमित होंगे। बाली ने कहा कि इस फैसले से निगम में करीब 72 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बाली ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम ने स्कूल वर्दी के टेंडर कर दिए हैं। जल्द ही विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी मिलना शुरू हो जाएंगी। 11 मई को स्कूल वर्दी का टेंडर खुलेगा। इस बार वर्दी के टेंडर दो साल के लिए किए गए हैं।
62 आईटीआई प्रिंसिपलों की होगी भर्ती
बाली ने कहा कि आईटीआई में प्रिंसिपल की कमी चल रही है। सरकार 62 नए प्रिंसिपलों की भर्ती करेगी। इन पदों के भरने से आईटीआई संस्थानों में प्रिंसिपल की कमी पूरी हो जाएगी। बद्दी में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक के लिए 9 बीघा जमीन फाइनल की है। बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज के लिए 9 बीघा जमीन फाइनल कर दी है। जल्द ही यहां कक्षाएं शुरू की जाएंगी।