फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोल फ्री नंबर से घर बैठे हो जाएगा बीएसएनएल का रिचार्ज

Wed, 12 May 2021 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार जसविंदर सिंह सहोता ने बताया कि नए होम सिटिंग रिचार्ज फीचर के साथ ग्राहक रिचार्ज के लिए अनुरोध कर सकता है और बीएसएनएल कार्यकारी अपने आप रिचार्ज करने के लिए घर आ जाएगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए बीएसएनएल हिमाचल सर्कल ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने घरों में रहें और टोल फ्री नंबर 5670099 का उपयोग करें। इससे लॉकडाउन अवधि के दौरान ग्राहक अपने घर से अपने मोबाइल से रिचार्ज कर सकेंगे और बीएसएनएल के सिम की घर बैठे डिलिवरी भी ले सकेंगे। बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए घर बैठे रिचार्ज, अपनों की मदद से रिचार्ज और सिम की होम डिलिवरी  जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 56670099 पेश किया है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक दूरसंचार जसविंदर सिंह सहोता ने बताया कि नए होम सिटिंग रिचार्ज फीचर के साथ ग्राहक रिचार्ज के लिए अनुरोध कर सकता है और बीएसएनएल कार्यकारी अपने आप रिचार्ज करने के लिए घर आ जाएगा। दूसरी ओर रिचार्ज विद योर हेल्प सुविधा ग्राहकों को किसी मित्र या परिवार से रिचार्ज का अनुरोध करने की अनुमति देता है। इस टोल फ्री नंबर से ग्राहक नए मोबाइल कनेक्शन के सिम की होम डिलिवरी के लिए भी अनुरोध कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें