फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी खाली न करने पर वीरभद्र सिंह से मांगा भारी-भरकम जुर्माना

Wed, 18 Nov 2020 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की सरकारी कोठी को वक्त पर खाली न करने के आरोप में केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भारी-भरकम जुर्माना मांगा है। जिस पर वीरभद्र सिंह ने सरकार को कहा है कि वह इस कोठी को वर्ष 2017 में खाली कर चुके हैं। अब इस जुर्माना राशि के बारे में राज्य सरकार ही जाने की यह क्या मामला है।

विज्ञापन


दिल्ली में वीरभद्र सिंह को यह कोठी केंद्रीय मंत्री रहते हुए मिली थी। सरकार बदलने के बाद वीरभद्र सिंह इसे तत्काल खाली नहीं कर पाए थे। उसके बाद वीरभद्र सिंह ने इसे वर्ष 2017 में खाली भी कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार को अब जाकर इस पर जुर्माना राशि वसूल करने की याद आई है।

सूत्रों के अनुसार इस बारे में हाल ही में वीरभद्र सिंह को एक ताजा नोटिस मिला है। इसमें उन्हें यह जुर्माना राशि भरने को कहा गया है। इस पर वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की है कि चूंकि यह कोठी उन्हें केंद्रीय मंत्री की हैसियत से मिली थी, जिसे उन्होंने खाली कर दिया था। ऐसे में जुर्माना राशि के बारे में खुद ही सरकार जाने, वही इस संबंध में केंद्र से संवाद करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें