प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में स्थापित उद्योगों की 19 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। सिरमौर जिले में स्थापित फार्मा उद्योगों की दवाओं के नौ और कालाअंब, जिला ऊना के मैहतपुर, सोलन के चंबाघाट-और परवाणू के एक-एक उद्योग की दवा का सैंपल फेल हुआ है। राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए सैंपल में ब्रिट लाइफ फार्मा, एलेनक्योर बायोटेक, डाबर इंडिया, एरिस्टो, केटास्टा फार्मास्युटिकल के दो व केपटेप हेल्थकेयर के एक सैंपल फेल हुआ है।