शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में दो माह पूर्व कमरा नंबर 735 में स्थापित शिकायत निवारण कक्ष में अभी तक एक भी शिकायत नहीं आई है। अस्पताल के एमएस ने ई मेल आईडी ms-aimsshpgov.in भी दिया था जिस पर भी कोई शिकायत नहीं मिली है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने माना कि अभी तक एक भी शिकायत लिखित में या ई मेल से नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में सिग्नल की कमी से नहीं चलते मोबाइल
शिमला। चमियाना अस्पताल में सिग्नल की समस्या अभी तक बनी हुई है, इसका समाधान नहीं हो पाया है। मरीजों को इस कारण काउंटर पर ही अस्पताल की सेवाओं से संबंधित कैश जमा करना पड़ता है। परिसर में सिर्फ पीएनबी का ही एटीएम काम करता है। एसबीआई का काउंटर है, बैंक इसका किराया भी दे रहा है, लेकिन इससे निकासी नहीं हो पाती। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सिग्नल की समस्या होने से मोबाइल से कॉल करने के साथ ऑनलाइन भुगतान करने में दिक्कतें आती है, ट्रांजेक्शन अटक जाती है। इसलिए भुगतान सिर्फ कैश में किया जाता है। एसबीआई बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर एटीएम की सेवाएं चलाने को कहा है, लेकिन अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं की जा सकी है। संवाद