फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में जिम और खेल मैदान बनाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में चार वार्डों में मिलेगी सुविधा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और न्यू शिमला के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी
विज्ञापन

दावा, चार महीनों के भीतर मिल जाएगी सुविधा
खास खबर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में नगर निगम जिम और खेल मैदान बनाएगा। प्रथम चरण में शहर के चार वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर यह सुविधा नगर निगम बच्चों और युवाओं को देने जा रहा है। इसके बाद अन्य वार्डों में भी खेल मैदान बनेंगे।

शहर के दो वार्डों में खेल मैदान बनाने के लिए हिमुडा से नगर निगम ने अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि तीन से चार माह के भीतर बच्चों और युवाओं को यह सुविधा मिल जाएगी। नगर निगम शहर के हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, धोबीघाट, कनलोग, देवनगर और न्यू शिमला में यह खेल मैदान बनाने जा रहा है। इन वार्डों में बच्चों की संख्या अधिक है लेकिन खेलने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए मैदान बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हिमुडा से शहर में जहां-जहां जगह उपलब्ध है, वहां पर खेल मैदान बनाने को लेकर एनओसी ले ली है। इसके अलावा छोटा शिमला, बैनमौर और मल्याणा वार्ड में रहने वाले युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकें इसके लिए नगर निगम यहां बने भवनों में जिम खोलने जा रहा है। इसको लेकर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। निगम का दावा है कि बैनमोर में ओपन जिम भी बनाया जाएगा। शहर के संजौली और समरहिल में ही खेलने के लिए खेल मैदान हैं। हालांकि समरहिल खेल मैदान में क्रिकेट या अन्य तरह के मैच खेलने के लिए अनुमति एचपीयू से लेनी पड़ती है। दूसरी ओर संजौली खेल मैदान में कोई भी बच्चे या युवा आकर खेल सकते हैं।
विज्ञापन



बीसीएस खेल मैदान के लिए अनुमति जरूरी
बीसीएस में खेल मैदान है। यहां पर बच्चे फुटबाल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं खेलते हैं। हालांकि यहां पर अगर किसी को खेल प्रतियोगिताएं करवानी हो तो उन्हें स्कूल प्रबंधन से अनुमति लेनी पड़ती है। इसके अलावा एक मैच के लिए 15 हजार रुपये देने पड़ते हैं। ऐसे में आम लोगों की पहुंच से इस खेल मैदान में खेलना मुश्किल होता है। भराड़ी खेल मैदान पूरे दिन के लिए 5 हजार रुपये में बुक होता है। इस दौरान करीब चार मैच खेले जा सकते हैं। तीन हजार रुपये में आधे दिन और दो हजार रुपये में 2 घंटे के लिए खेल मैदान मुहैया करवाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूली बच्चों की खेल गतिविधियों के लिए दो हजार रुपये में यह खेल मैदान मुहैया करवाया जा रहा है। दूसरी ओर यहां के स्थानीय स्कूल के बच्चों के लिए साल में चार दिन खेल मैदान मुफ्त में मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें