फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीसी की बैठक नहीं बुलाई तो विधानसभा का होगा घेराव: ठाकुर

Wed, 20 Nov 2019 05:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने जल्द जेसीसी की बैठक नहीं बुलाई तो अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ 12 दिसंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करेगा। यह बात हमीरपुर के भोटा में बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने कही। महासंघ ने भोटा में 54वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब 400 से अधिक कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा और बीएमएस के प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी ने कर्मचारियों में जोश भरा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल कांग्रेस सरकार और दो साल से भाजपा सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। महासंघ के 56 सूत्रीय मांगपत्र को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया है। सरकार कर्मचारियों को संघर्ष की राह पर चलने पर मजबूर कर रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारी नेताओं को सरकार 12 दिसंबर से पूर्व वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो कर्मचारी धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार कर्मचारियों की 56 सूत्रीय मांगों पर चुप है। उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी नेता के साथ कर्मचारियों का बहुमत है, एनजीओ के उस महासंघ को मान्यता देकर तुरंत वार्ता के लिए बुलाया जाए।
विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस सरकार को कर्मचारियों की उपेक्षा करना महंगा रहा, अगर भाजपा सरकार भी उपेक्षा करती रहेगी तो कर्मचारी संघर्ष की राह अपनाएंगे। कुछ तथाकथित कर्मचारी नेता सरकार को गुमराह कर कर्मचारी संगठनों में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान नंदलाल शर्मा को महासंघ का संगठन मंत्री और दिलीप सरोच को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया।

विज्ञापन

शीघ्र जेसीसी की बैठक बुलाए सरकार : अश्वनी

प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 53वां स्थापना दिवस गवर्नमेंट पालीटेक्निक संस्थान कांगड़ा के सभागार में राज्य प्रधान अश्वनी ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। महासंघ के राज्य महामंत्री राजेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला महासचिव मिलाप भंडारी ने मंच का संचालन किया। जिला प्रधान अजय खट्टा ने खेद जताया कि पिछले कुछ वर्षों से जेसीसी की बैठक नहीं हुई है। राज्य महामंत्री ने कहा कि 20 नवंबर 1966 को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की स्थापना हुई थी।

उस समय रामप्रकाश खन्ना महासंघ के प्रधान बनाए गए थे।उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में महासंघ ने असंख्य उपलब्धियां अर्जित की हैं। स्थापना दिवस समारोह के समापन पर अश्वनी ठाकुर ने कहा कि शहादत का जाम पीने वाले कर्मचारियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने प्रदेश भर के समस्त कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाने और लंबित मांगों को क्रियान्वित करने की मांग की।

इस दौरान उद्यान विभाग के प्रदेशाध्यक्ष लोभीराम, जिला कुल्लू प्रधान दिलेराम ठाकुर, जलवाहक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीना कपूर, देविंद्र चौहान, पालमपुर उपमंडल प्रधान सतपाल, नूरपुर से तीर्थ सिंह ठाकुर, दलीप चंद, न्यू पेंशन स्कीम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश पठानिया, नगरोटा उपमंडल प्रधान प्रताप चौधरी, जिला कांगड़ा के उप प्रधान नितिका जंवाल, अशोक मन्हास, नॉन टीचिंग फेडरेशन के जिला प्रधान ईश्वर चौधरी, अरविंद मिश्रा सेवानिवृत्त अधीक्षक ग्रेड वन, इंजीनियर चंद्र भूषण मिश्रा विद्युत बोर्ड, पंप ऑपरेटर एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष हरि सिंह चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से राकेश मेहरा के अलावा सरकार के विभिन्न विभागों से अध्यक्ष एवं महासचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें