फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हपुटा अध्यक्ष पद के लिए दो ने भरे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ हपुटा के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. राजेंद्र वर्मा और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. जोगिंद्र सिंह धीमान की निगरानी में आठ पदों के लिए बीस नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दो कर्मचारियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें पूर्व अध्यक्ष प्रो. श्याम लाल कौशल और डॉ. बीके शिवराम शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किए। महासचिव पद के लिए डॉ. महेंद्र सिंह और डॉ. यश्वंत सिंह हारटा ने नामांकन पत्र भरे। इसके अलावा कार्यकारिणी के सह सचिव पद के लिए डॉ. विनय शर्मा, डॉ. अंजना ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अंजना ठाकुर, डॉ. देवराज ने पर्चे भरे। सदस्य पद के लिए डॉ. यशवंत हारटा, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. श्याम चंद, डॉ. संयोगिता ठाकुर, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने नामांकन भरे। इसके अलावा डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. किशोरी लाल बंसल, इक्डोल से डॉ. देवराज और डॉ. उषा रानी ने नामांकन दाखिल किए गए हैं। 20 जून को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 22 जुलाई को संघ के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें