दिल और रक्त वाहिकाओं को करता है प्रभावित
आईजीएमसी के रेडियोथैरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि धूम्रपान शरीर के हर अंग को नुकसान करता है। इसमें दिल और रक्त वाहिकाओं प्रभावित होती है। वहीं हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, धूम्रपान से कैंसर, विशेष रूप से फेफड़े का कैंसर, श्वसन रोग, मूत्राशय, गुर्दे, आहार नलिका, गर्भाशय, और दांतों को भी नुकसान पहुंचता है।
घरों में 82.5 फीसदी हो रहे हैं धुएं का शिकार
शिमला। सेकंड हैंड स्मोक यानि कि जो लोग धूम्रपान नहीं करते है। यह भी दूसरों के धूम्रपान से निकलने वाले धुएं से प्रभावित होते हैं। यह श्वसन समस्याओं, दिल की बीमारियों, और कैंसर का कारण बन सकता है। हिमाचल प्रदेश में घरों में सेकंड हैंड स्मोक एक्सपोजर का प्रसार 82.5 फीसदी हैं। सेकंड हँड स्मोक से गैर-धूम्रपान करने वालों, खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।