फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: डंडों के सहारे डेढ़ किमी दूर पहुंचाया बुजुर्ग मरीज

Sat, 29 May 2021 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

95 वर्षीय बुजुर्ग चुहड़ू राम को अधरंग को दौरा पड़ गया था, जिससे तबीयत बिगड़ गई। लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण मरीज को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज को ग्रामीणों ने करीब एक घंटा पैदल चलकर रुजग गांव में स्थित सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
डंडों के सहारे बुजुर्ग को ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू के साथ सटी लगघाटी की ग्राम पंचायत चौपड़सा के एक बुजुर्ग मरीज को उपचार के लिए डंडों के सहारे उठाकर सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात बुजुर्ग व्यक्ति को अधरंग का दौरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की मदद से मरीज को डेढ़ किलोमीटर दूर तक उठाकर रुजग गांव पहुंचाया। यहां से मरीज को निजी वाहन की मदद से उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 95 वर्षीय बुजुर्ग चुहड़ू राम को अधरंग को दौरा पड़ गया था, जिससे तबीयत बिगड़ गई। लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण मरीज को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीज को ग्रामीणों ने करीब एक घंटा पैदल चलकर रुजग गांव में स्थित सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीण हरिचंद, केवल राम औरलाभ सिंह ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी पंचायत के कई बाशिंदे सड़क सुविधा से महरूम हैं।

मरीज को डंडो, कुर्सी और चारपाई पर उठाकर डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। इससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। सरकार और जिला प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा पंचायत की जनता को भुगतना पड़ता है। मामले की पुष्टि ग्राम पंचायत प्रधान राजेश आनंद ने की। कहा कि बड़ी नेरी गांव के बुजुर्ग मरीज को अधरंग का दौरा पड़ा है। गांव तक सड़क न होने के चलते मरीज को डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित सड़क तक ग्रामीणों ने उठाकर पहुंचाया है। कहा की मरीज की हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें