फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चार किलोमीटर पालकी पर उठाकर प्रसूता को पहुंचाया घर

Sun, 12 Mar 2023 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरिकृष्ण शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

ग्रामीणों को समासर से निचला तराला गांव तक महिला को करीब चार किलोमीटर चारपाई पर बैठाकर घर पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन
महिला को चारपाई पर ले जाते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ओर जहां देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर आज भी कई ऐसे गांव है, जो सड़क सुविधा से कोसों दूर हैं। आनी उपमंडल की बुच्छैर पंचायत का निचला तराला गांव के ग्रामीण भी सात दशकों से सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


इसी तरह का मामला बीते रोज पेश आया, जब निचला तराला गांव के दलीप कुमार की पत्नी को प्रसव के पश्चात अस्पताल से घर लाया गया। महिला इतनी सक्षम नहीं थी कि स्वयं चलकर घर पहुंच सके। इसके चलते ग्रामीणों को समासर से निचला तराला गांव तक महिला को करीब चार किलोमीटर चारपाई पर बैठाकर घर पहुंचाना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी को कंधों पर उठाकर लाया गया है। महीने में तीन से चार ऐसे मामले सामने आते हैं। इसको देखते हुए लोग कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन औपचारिकताओं के पेच में फंसी सड़क की फाइल सरकारी कार्यालयों में धूल फांक रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, विपिन, ईश्वर दास, दलीप, भागचंद, हुकमचंद, रिंकू और अशोक सहित अन्यों ने बताया कि यहां किसी के बीमार होने पर भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने सरकार से जल्द सड़क का निर्माण कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है। आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि निचला तराला के ग्रामीणों की फाइल को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।

निचला तराला सड़क को लेकर कुछ लोगों की गिफ्ट डीड नहीं आई है। इसके साथ ही राजस्व विभाग की ओर से फील्ड बुक नहीं बनी है। औपचारिकताएं पूरा होते ही कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। - राजेश शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें