फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी शोर में प्रियंका के घर पसरा सन्नाटा!

Thu, 08 May 2014 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी भले ही कांग्रेस को जिताने के लिए दिन रात एक कर रही हों, लेकिन छराबड़ा स्थित उनका निवास आज भी सूना है। यहां चुनाव का नामोनिशान नहीं दिखता।
विज्ञापन


यहां तक कि आसपास कोई पोलिंग बूथ भी नहीं है। मशोबरा में पोलिंग बूथ बना है वह यहां से करीब दो किलोमीटर दूर है। आसपास के लोगों को पैदल ही इस बूथ तक पहुंचना पड़ता है।

वहीं, प्रियंका के इस निर्माणाधीन मकान के भीतर झारखंड की एक महिला तीन साल के बच्चे के साथ भवन की निगरानी कर रही है। छराबड़ा में दुकानदारों ने बताया कि उन्हें वोट देने आगे कुफरी जाना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां कोई पोलिंग बूथ नहीं। छराबड़ा के एक स्थानीय निवासी दौलतराम ने बताया कि हो सकता है कि जब यहां पर प्रियंका रहना शुरू कर दे, तब शायद छराबड़ा के आसपास में मतदान केंद्र बन जाए।

कुफरी-जुन्गा नामक इस पोलिंग बूथ (62/23) में नियुक्त बीएलओ रंजू चौहान ने बताया कि लगभग दो कुल 429 में से 244 वोटर मत डाल चुके हैं। यानी 56.87 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके हैं। एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि प्रियंका गांधी के मकान के आसपास का क्षेत्र मशोबरा मतदान केंद्र के तहत आता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें