प्रदेश में अब आईएचबीटी-सीएसआईआर संस्थान में भी वीरवार से कोरोना के टेस्ट शुरू हो गए हैं। पहले दिन यहां करीब 39 सैंपल जांच के लिए पहुंचे। प्रदेश में अब टांडा मेडिकल कॉलेज, सीआईआर कसौली व आईजीएमसी शिमला के बाद सीएसआईआर पालमपुर में कोरोना के टेस्ट होंगे।
पालमपुर में जिला कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और लाहौल स्पीति के कोरोना टेस्ट की जांच होगी। रिपोर्ट आने में करीब चार से पांच घंटे लगेंगे जबकि नूमनों की जांच मेडिकल चिकित्सक भी करेंगे।
आईएचबीटी-सीएसआईआर के निदेशक डा. संजय कुमार ने कहा कि अब आईएचबीटी संस्थान पालमपुर में भी कोरोना के टेस्ट होंगे। इसके लिए 39 सैंपल आ गए हैं।