फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील जाने की जरूरत नहीं, अब लोकमित्र केंद्रों में बनेंगे सभी प्रमाण पत्र

Wed, 27 May 2020 10:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते तहसील और अन्य कार्यालयों में भीड़ जमा न हो, इसके मद्देनजर लोगों को गांव और घर-द्वार पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में लोकमित्र केंद्रों में बिजली बिल, जमाबंदी और अन्य सुविधाओं के साथ चरित्र प्रमाण पत्र, कृषि प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, एससी, एसटी प्रमाण पत्र की सुविधा दी गई है। इससे पहले इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए लोगों को तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे। 

विज्ञापन


अब लोकमित्र केंद्रों में इन प्रमाण पत्रों का बनना शुरू हो गया है। इन प्रमाण पत्रों को बनाने से पहले पटवारी, प्रधान की ओर से जो प्रक्रिया होती है, उसे पूरा करने के बाद लोकमित्र केंद्र में जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। उसके बाद तहसील से स्वीकृति होने पर इसका प्रिंट लोकमित्र केंद्र के माध्यम से निकाल दिया जाएगा। भोरंज के एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से लोकमित्र केंद्रों पर सभी प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लोगों को उपरोक्त प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील में आने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें