फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नहीं खुलेंगे नर्सिंग स्कूल और कॉलेज

Sat, 09 Mar 2019 12:58 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में अब नर्सिंग कॉलेज और स्कूल नहीं खुलेंगे। सरकार वर्तमान में चल रहे इन संस्थानों का आधारभूत ढांचा विकसित करेगी। स्वास्थ्य विभाग इन नर्सिंग स्कूल और कॉलेजों के लिए गाइडलाइन तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


इसमें स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आधारभूत ढांचा, सीट और टीचिंग फैकल्टी, लैब आदि शर्तों को अनिवार्य किया जा रहा है। जिन संस्थानों के पास यह आधारभूत ढांचा नहीं होगा, उन कॉलेज और स्कूलों को बंद किया जाएगा।

सरकार नए संस्थान खोलने के बजाय पहले से चल रहे संस्थानों को सुदृढ़ करने जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 56 नर्सिंग कॉलेज और स्कूल हैं। इनमें करीब 47 निजी नर्सिंग स्कूल हैं, जबकि अन्य सरकारी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर साल पासआउट होती हैं 4000 छात्राएं

प्रतीकात्मक तस्वीर
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सरकार ने हिमाचल में दो नर्सिंग कॉलेज भी खोले हैं। हिमाचल के इन नर्सिंग संस्थानों से हर साल करीब 4000 छात्राएं पासआउट होती हैं। सूबे में हजारों लड़कियों ने नर्सिंग कोर्स किया है, लेकिन उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिली है। अधिकांश लड़कियां निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रही हैं।

हिमाचल में नर्सिंग स्कूल और कॉलेजों के लिए नई गाइडलाइन तैयार की जा रही है। हिमाचल में काफी नर्सिंग संस्थान खोल दिए हैं। अब इन्हें सुदृढ़ करने की जरूरत है। इसके चलते सरकार और संस्थान खोलने के बजाए पहले से चल रहे संस्थानों को मजबूत करेगी। - आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें