फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के गांव में आज भी मोबाइल सिग्नल नहीं

Mon, 24 May 2021 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के लरी गांव में अभी तक सिग्नल की सुविधा नहीं है। लोगों का कहना है कि गांव से दो किलोमीटर बीएसएनएल टॉवर के पास ही सिग्नल मिलता है।
विज्ञापन
लरी गांव में अभी तक सिग्नल की सुविधा नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार में दो बार लाहौल-स्पीति से विधायक एवं जनजातीय राज्य मंत्री रहे फुंचोग राय के गांव में आज भी मोबाइल सिग्नल न होने से लोगों को फोन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। करीब 40 से अधिक घरों की आबादी वाली ताबो पंचायत के लरी गांव में मोबाइल सिग्नल नहीं होने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गांव से दो किलोमीटर बीएसएनएल टॉवर के पास ही सिग्नल मिलता है। स्पीति घाटी की कई पंचायतों में मोबाइल सिग्नल नहीं है। सिग्नल न होने से कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए भी इन दिनों घाटी के बाशिंदे परेशान हैं।

स्पीति घाटी में कुल 13 पंचायतें हैं। आज भी घाटी के गांव क्याटो, हल, पंगमो, मूरंग, खुरिक तथा सुमलिंग के साथ ही किब्बर और चिच्चम में भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। हिक्किम, कौमिक, लंगचा, डेमुल, लालुंग, रामा, चुमरंग, पिन वैली के सगनम और कुंगरी पंचायत के गांव डंखर और ग्यू, ताबो पंचायत के अंतर्गत लरी पोह, नदंग और कुरिद में दूरभाष सेवा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


स्पीति घाटी के छेरिंग पलजोर, तंजिन, छिमेद और मंगजोर ने कहा कि इस समय कोविड टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा है, लेकिन स्पीति के अधिकतर लोग टीकाकरण का पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। डीसी लाहौल-स्पीति पंकज राय ने कहा कि घाटी में ऑफलाइन पंजीकरण भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें