मंत्रियों को राजभवन बुलाने पर सीएम ऑफिस हरकत में आ गया है। सीएम ऑफिस ने इस संबंध में राजभवन के अधिकारियों से बात की है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पिछली महत्वपूर्ण बैठक में मंत्रियों के साथ न्योता नहीं देने से सीएम ऑफिस नाखुश है। हालांकि, 30 सितंबर को रखी गई बैठक बाद में टाल दी गई थी।
अब राज्यपाल इसी बैठक को फिर बुलाएंगे। यह 28 अक्तूबर को संभावित है। राज्यपाल के सचिव पुष्पेंद्र राजपूत ने भी बताया कि जल्द ही बैठक की तिथि तय की जाएगी। राज्यपाल ने सात मंत्रियों को 30 सितंबर को बैठक में बुलाया था। मंत्रियों के अलावा एक दर्जन अधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाज के तमाम तबकों के गणमान्य लोगों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया था।