फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के लिए इंटरव्यू को लेकर जयराम सरकार ने लिया ये फैसला

Fri, 23 Feb 2018 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार भी तृतीय और चतुर्थ श्रेणियों के कर्मचारियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू नहीं लेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र 2017 को नीतिगत दस्तावेज बनाने के बाद राज्य सरकार ने साफ किया है कि कार्मिक विभाग की ओर से 17 अप्रैल 2017 को जारी अधिसूचना को अक्षरश: लागू किया जाए।

विज्ञापन


अगर इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव किया गया तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। प्रधान सचिव कार्मिक आरडी धीमान ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, राज्य लोेक सेवा आयोग के सचिव, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है।

ये आदेश निगमों, बोर्डों और विश्वविद्यालयों सहित सरकार से संबद्ध स्वायत्त संस्थानों पर भी लागू होंगे। पत्र में साफ किया गया है कि हिमाचल सरकार की प्राथमिकता सरकारी विभागों में चल रही रिक्तियों पर भर्तियों को मेरिट आधार पर करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें