फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शिक्षकों के दबाव में झुकी सरकार, नहीं लगेंगी एक्स्ट्रा क्लासें

Tue, 31 Dec 2019 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अजीबोगरीब आदेशों को जारी करने और फिर उन्हें वापस कर अपनी किरकिरी कराने वाली सरकार एक बार फिर शिक्षकों के दबाव के आगे झुक गई है। सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि अब सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के दौरान एक्स्ट्रा क्लासें नहीं लगेंगी। साथ ही इस दौरान शिक्षकों को भी नहीं बुलाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणाम के बाद सर्दियों की छुट्टियों के दौरान 1 जनवरी से 12 फरवरी तक अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के आदेश जारी किए थे। 

विज्ञापन


इस आदेश के जारी होने के बाद शिक्षक संगठनों ने सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल इसे वापस लेने या खामियाजा भुगतने की बात कही थी। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने तो एलान कर दिया था कि प्रदेश का कोई भी शिक्षक शीत अवकाश के दौरान एक्सट्रा क्लास नहीं पढ़ाएगा। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन स्कूलों में विभाग ने एक फरमान जारी किया था जिसके तहत 1 जनवरी से 12 फरवरी तक स्कूलों में प्री बोर्ड के रिजल्ट के आधार पर कमजोर बच्चों को रिमेडियल क्लास लगाने के लिए कहा गया था।

शिक्षक नेताओं का कहना था कि विभाग बिना कुछ सोचे समझे किसी भी तरह की अधिसूचना जारी कर देता है। लेकिन उससे निकलने वाले दुष्परिणामों के बारे में नहीं सोचता है। तमाम दलीलें देकर सरकार से तत्काल इस आदेश को वापस लेने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अब सरकार ने उस आदेश को वापस लेते हुए छुट्टियों के दौरान एक्स्ट्रा क्लास न लगाने की बात कह दी है। इससे पहले भी शिक्षकों ने सर्दियों की छुट्टियों में बदलाव कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें