फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के मतदान केंद्रों में नहीं मिलेगी प्रवेश

विज्ञापन
शिमला के कोटखाई उप चुनाव की वोटिंग को लेकर पोलिंग बुथ का निरीक्षण करते उपायुक्त शिमला आदित्य नेग?
विज्ञापन
शिमला। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट और मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए 30 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। अगर आप वोट डालने जा रहे हैं तो मास्क जरूर लगाकर जाएं। बिना मास्क मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान जिले के 292 मतदान केंद्रों पर 1752 कर्मचारी और पुलिस जवान मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन

वहीं, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए जुब्बल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट के रामपुर क्षेत्र में 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया होगी। इसमें जुब्बल कोटखाई विस क्षेत्र के 68 और रामपुर लोस क्षेत्र के 75 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। इन मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इनका कंट्रोल रिटर्निंग अधिकारी के पास होगा। वहीं, चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम ब्वॉयज स्कूल रामपुर और जुब्बल में पैरामिलिट्री फोर्स की कड़ी निगरानी में रखी जाएगी।
इससे पहले शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य नेगी ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के गुम्मा, पड़शाल, टाहु, डुमेहर एवं अन्य मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था जांची। उन्होंने मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भटुंगरू, तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौंडल, खंड विकास अधिकारी करण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
मतदान केंद्र के 100 मीटर दायरे में इकट्ठे नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि 30 अक्तूबर को शाम छह बजे तक 5 से अधिक लोगों को मतदान केंद्रों 100 मीटर के दायरे में एकत्रित होना निषेध है। लेकिन मतदाताओं के कतार में लगने पर यह नियम लागू नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अस्त्र-शस्त्रों व बैनर मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में निषेध है। सुरक्षा कर्मियों पर यह नियम लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई
कुल मतदाता महिलाएं पुरुष मतदान केंद्र
70,792 35,626 35,166 136
--
मंडी संसदीय सीट का लोस क्षेत्र रामपुर
कुल मतदाता महिलाएं पुरुष मतदान केंद्र
74,117 35,823 38294 156
उपचुनाव में खास..
- उपचुनाव में पहली बार एम-थ्री ईवीएम का हो रहा इस्तेमाल
- 292 मतदान केंद्रों पर 1752 कर्मचारी और पुलिस जवान संभालेंगे जिम्मा
- उपचुनाव के लिए 403 ईवीएम और 410 वीवीपैट तैयार
- जीपीएस कोटखाई, जीएसएस जुब्बल, जीएसएस (गर्ल्स) रामपुर और जीएसएस रामपुर में महिला कर्मचारी संभालेंगी मोेर्चा
- जिले में 11 संवेदनशील, दो अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र
- ब्वॉयज स्कूल जुब्बल को बनाया आदर्श मतदान केंद्र
- डाक मतपत्र से 880 बुजुर्गों और 195 दिव्यांग कर चुके हैं मत प्रयोग
- जुब्बल-कोटखाई और रामपुर के लिए 28 माइक्रो ऑब्जर्वर करवाएंगे चुनाव
- उपचुनावों में 3503 मतदाता पहली बार करेंगे वोट
- 2 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे, चुनाव को संपन्न करने की निर्धारित तिथि 5 नवंबर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें