फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नहीं होगा टेट के प्रश्नपत्र में फेरबदल

Fri, 31 Aug 2018 10:41 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड टेट-2018 (अध्यापक पात्रता परीक्षा) में प्रश्नपत्रों में कोई फेरबदल नहीं करेगा। दो से नौ सितंबर को विभिन्न तिथियों को होने वाली वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रदेश के करीब 74 हजार अभ्यर्थियों को पुराने पैटर्न में देनी होगी। दिल्ली में तीन मई, 2017 को टेट परिणामों के रिव्यू के लिए देश भर के शिक्षा बोर्डों की हुई बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था।

विज्ञापन


देश भर में टेट के परिणामों में कमी को लेकर विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों ने रिव्यू बैठक में प्रश्नपत्र पैटर्न में फेरबदल करके इसे थोड़ा सरल करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन इस साल इन प्रश्न पत्रों के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। अभ्यर्थियों को पिछले पैटर्न के अनुसार ही परीक्षा देनी होगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव नहीं किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

इन्हें मिलना था लाभ

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा)-2018 को 77565 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 74476 आवेदन ही फीस की डिटेल और पूरे भरे पाए गए हैं। यदि बोर्ड अपने प्रश्नपत्र के पैटर्न में फेरबदल करता, तो इन अभ्यर्थियों को लाभ मिलना था। 

ये रहे हैं परिणाम 
विषय              2014    2015 

टीजीटी आर्ट्स - 15.61 - 6.16 
टीजीटी नॉन मेडिकल - 8.67 - 36.36 
टीजीटी मेडिकल - 6.56 - 9.23 
जेबीटी टेट - 47.73 - 64.45 
शास्त्री टेट - 17.54 - 50.56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें