फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं जोगिंद्रनगर की निवेदिता

Mon, 02 May 2022 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)

सार

जोगिंद्रनगर के बृजमंडी वार्ड की निवेदिता भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हैं। वह जम्मू स्थित उधमपुर कमांड के अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। इनके पिता बसंत लाल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं जोगिंद्रनगर की निवेदिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के बृजमंडी वार्ड की निवेदिता भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हैं। वह जम्मू स्थित उधमपुर कमांड के अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी। इनके पिता बसंत लाल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। माता वीना देवी मैन भरोला पंचायत की प्रधान हैं। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता उत्साहित हैं। 

विज्ञापन


निवेदिता ने बताया कि उनका बचपन से ही सेना में सेवाएं देने का सपना रहा है। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा एसेंट स्कूल जोगिंद्रनगर में पूरी की। 2017 में मिलिट्री नर्सिंग सेवा में चयन के उपरांत भारतीय सेना के कमांड अस्पताल और कॉलेज, कोलकाता से चार साल की ट्रेनिंग के बाद 26 अप्रैल को उन्होंने कमीशन प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन लक्की ठाकुर ने  निवेदिता को बधाई दी है।

नर्सिंग ऑफिसर बनीं बिलासपुर की शालू
उधर, बिलासपुर के गांव घमराड़ा की शालू शर्मा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनीं हैं। अब शालू बतौर नर्सिंग ऑफिसर के रूप में सेवाएं देंगी। शालू शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलधा से पूरी की है। इसके बाद नर्सिंग की पढ़ाई पीजीआईएमआर चंडीगढ़ से की। उन्होंने सफलता का श्रेय माता कौशल्या शर्मा, मामा नरेंद्र कुमार और गुरुजनों को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें