फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कुल्लू में सभी औपचारिकताएं पूरी कर जलोड़ी टनल बनाने का वादा कर गए नितिन गडकरी

Wed, 29 May 2024 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)/ऊना

सार

नितिन गडकरी ने कहा कि 60 साल कांग्रेस को भारत की जनता ने सरकार चलाने का माैका दिया। गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलोड़ी टनल और एनएच-305 की सभी औपचारिकताएं पूरी कर रिकॉर्ड समय में इसे हिमाचल प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। नई वैज्ञानिक तकनीकों से टनल का कार्य किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। हिमाचल में अच्छी गुणवत्ता के सेब तैयार कर बागवानों की आर्थिकी को मजबूत किया जाएगा। ये बातें जिला कुल्लू के आनी में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, जलसंसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के लिए आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं। गडकरी ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क व्यवस्था सुदृढ़ की है और करेंगे। मैं घोषणा करने वाला नेता नहीं हूं, जो भी कहता हूं डंके की चोट पर कहता हूं और उन कार्यों को पूरा करके भी दिखाता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जलोड़ी टनल की डीपीआर बन रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी कर टनल तैयार की जाएगी। हिमाचल में एक लाख करोड़ के सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। पूरे राज्य में दर्जनों सुरंगों का निर्माण किया है, जिससे सामरिक दृष्टि से दूरियां कम हुई हैं। सुरंग निकालना बहुत मुश्किल कार्य है, क्योंकि यहां पर मिट्टी होने के कारण समस्याएं पेश आई हैं, नई वैज्ञानिक तकनीकें अपनाई जा रही हैं। आने वाले समय में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास रहेंगे। पेट्रोल-डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों पर 10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि सेब वाले क्षेत्रों में घुमावदार सड़कें होने के कारण ड्रोन के माध्यम से सेब मंडियों तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन में चार क्विटंल सेब एक बार आसानी से ढोया जा सकता है। अच्छी किस्में तैयार करने पर बल दिया जाएगा, ताकि देश भर में उच्च गुणवत्ता वाले सेब का उत्पादन हो। मैं किसान का बेटा हूं और किसानों का दर्द समझता हूं। 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल में आपदा के दौरान सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने पैसा दिया है। भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने का लक्ष्य है और गुणवत्तायुक्त सड़कें बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से कहा कि कंगना को वोट देकर विजयी बनाएं और विकास हम करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को मालूम हो गया है कि पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार ने कितना काम किया है। कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियां लेकर सत्ता में आई और अब फिर झूठ का प्रचार कर रही है। इस दौरान कंगना रणौत भी मौजूद रहीं।

एक लाख करोड़ से सड़कें बन रहीं
उन्होंने कहा कि हिमाचल में सबसे बड़ी समस्या सड़क की है। 1 हजार करोड़ रुपये की तीन किलोमीटर लंबी जलोड़ी टनल बनाने का निर्णय लिया है। डीपीआर मिलने के बाद इसका काम जल्द शुरू होगा। कुल्लू-जोगिंद्रनगर को जोड़ने के लिए टनल बनाई जाएगी।। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रोजेक्ट में बाईपास भी जून में तैयार हो जाएगा। प्रदेश में एक लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं का निर्माण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें